हमसफ़र का साथ, बच्चों की हँसी और वो दुआएँ जो घर को मंदिर बनाती हैं


जिंदगी के हर मौसम में जब हमसफ़र का हाथ थामे रखा और बच्चों की हँसी आँगन में गूँजी, तो समझ आया कि सुकून किसे कहते हैं...


Shaam ki chai par hamsafar aur parivar ke sukoon ka ehsaas blog cover Anuke
खामोशियों में छुपा प्यार, चाय की चुस्की और परिवार का सुकून।


जिंदगी की रफ़्तार कभी-कभी इतनी तेज़ होती है कि दिन, महीने और साल कब उंगलियों के बीच से रेत की तरह फिसल जाते हैं, इसका अंदाज़ा ही नहीं होता। सुबह की भागदौड़, काम की जिम्मेदारियां, रसोई से उठती छौंक की खुशबू, और रात को लेटते ही नींद की गोद में समा जाने की थकान—इसी का नाम शायद आम इंसान की ज़िंदगी है। लेकिन जब कभी शाम को हवा का एक हल्का सा झोंका खिड़की के परदे को हिलाता है और हम चाय की चुस्की के साथ ठहरते हैं, तो मन अचानक पीछे मुड़कर देखने लगता है।

आज जब ज़िंदगी के इस खूबसूरत पड़ाव पर हम पहुँचे हैं, तो दिल किसी भारी सोच में नहीं, बल्कि एक असीम कृतज्ञता और sukoon से भर जाता है। यह सफ़र सिर्फ़ दो लोगों का साथ चलना भर नहीं रहा, बल्कि एक मकान को हँसता-खेलता, जीता-जागता 'घर' बनाने की साधना रही है।


दो अजनबियों से एक मुकम्मल परिवार

जब शुरुआत में हम दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा था, तब रास्ते बिल्कुल नए थे। मन में कई अनकहे संकोच थे, नई ज़िम्मेदारियाँ थीं और एक-दूसरे की आदतों को समझने की एक धीमी कशमकश थी। लेकिन समय बीतने के साथ प्यार का स्वरूप बदला। आज के दौर में जब छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते टूट जाते हैं, वहाँ सालों-साल एक-दूसरे की कमियों को अपनाकर साथ निभाना ही असली मोहब्बत है।

गुलज़ार साहब ने क्या खूब कहा है:

"कुछ अलग ही करना है तो वफ़ा कीजिए,
वरना मजबूरियों के नाम पर छोड़ देना तो आम बात है..."


और इस रिश्ते को जिसने सबसे sarthak अर्थ दिया, जिसने हमारे इस छोटे से आशियाने में सच्ची खुशियां भर दीं, वो हैं हमारे बच्चे। ईश्वर की हम पर सबसे बड़ी kripa यही रही कि उन्होंने हमें इतने समझदार, नेक दिल और संस्कारी बच्चे दिए। उनकी मासूमियत और समझदारी को देखकर मन हमेशा कृतज्ञता से भर जाता है।

किसी ने क्या खूब कहा है:
"मकान तो ईंट और पत्थरों से बनता है,
 पर घर तब बनता है जब उसमें अपनों की दुआएँ और बच्चों की हँसी गूँजती है।"


ईश्वर के आगे जब भी हाथ उठते हैं, तो जुबां पर बस एक ही iccha होती है,

हे प्रभु, हमारे बच्चों को दुनिया की हर बुरी नज़र से बचाए रखना।🧿 उनके कदमों में कभी कांटे न चुभें, उन्हें जीवन में खूब उन्नति, प्रगति और आत्मिक शांति मिले। उनकी सोच हमेशा nirmal रहे और वे हमेशा सच्चाई के रास्ते पर आगे बढ़ते रहें।

रिश्तों की चादर, थोड़ा सा रफ़ू और इंद्रधनुष के रंग

इतने लंबे साथ का मतलब यह कभी नहीं रहा कि हमारे बीच कभी फासले या गलतफहमियां नहीं आईं। कई बार बातें बिगड़ीं, कई बार छोटी-छोटी बातों पर नोक-झोंक हुई, कभी एक-दूसरे की बात समझ न आने पर खामोशी ki rekha भी खिंची। लेकिन हमारे रिश्ते की तासीर ऐसी रही कि गलतफहमियों के तूफान कितने भी आए हों, हमारा हाथ न तो कभी छूटा, और न ही यह डोर कभी टूटी।

गुलज़ार साहब की वो पंक्तियाँ याद आती हैं:

 "थोड़ा सा रफ़ू करके देखिए ना,
फिर से नई सी लगेगी...
 हँसते हुए ज़िंदगी की ये चादर,
यूँ ही तो नहीं बुनी जाती..."


सच तो यह है कि सिर्फ मीठी-मीठी बातों से जिंदगी नहीं चलती। जिंदगी में अगर सिर्फ मीठा ही मीठा हो, तो जैसे सेहत को 'डायबिटीज' का खतरा हो जाता है, वैसे ही रिश्ते भी बेस्वाद और उबाऊ होने लगते हैं। रिश्ते की असली ताजगी तो तभी निखरती है जब उसमें थोड़ी सी खटास, थोड़ा सा तीखापन, thodi shararat और हल्की सी चटपटी नोक-झोंक घुली हो।

जैसे आसमान में केवल एक रंग से कभी इंद्रधनुष नहीं बन सकता; जब धूप, छांव और बारिश के सारे रंग एक साथ मिलते हैं, तभी वह सात रंगों का खूबसूरत इंद्रधनुष खिलकर बिखरता है। 

ठीक वैसे ही hamare रिश्ते में भी हर रंग जरूरी रहा है, रूठना भी, मनाना भी और साथ हंसना भी। आने वाले कल के लिए भी यही दुआ है कि हमारा यह सफर आगे भी ऐसा ही कुछ खट्टा, कुछ मीठा बना रहे।

जब घर खुशियों से झिलमिलाता है

आजकल की दुनिया भले ही दिखावे की चमक-दमक के पीछे भागती हो, लेकिन असली सुकून बहुत सादगी में छुपा होता है। वो एक विचार है ना

"जीवन जितना सादा रहेगा, तनाव उतना आधा रहेगा", बस कुछ ऐसा ही मेरा मानना भी है।

चाहे दिवाली के दियों की जगमगाहट हो, क्रिसमस की रौनक हो, या फिर घर का कोई भी छोटा-बड़ा त्योहार—जब पूरा परिवार एक साथ बैठकर हंसता है, खुशियों से झिलमिलाता है, 

तो वह पल दिल को जो संतुष्टि देता है, वह दुनिया की किसी दौलत से नहीं खरीदी जा सकती। वह एक ऐसी रूहानी तृप्ति है जो इंसान को अंदर तक शांत कर देती है।

मन से बस यही अरदास निकलती है कि हमारे इस छोटे से संसार को किसी की buri nazar 🧿 न लगे। हमारा यह अपनापन, एक-दूसरे पर विश्वास और बच्चों की यह निश्छल मुस्कान हमेशा यूँ ही सलामत रहे।

आभार और आगे का सफ़र

जिंदगी के इस मोड़ पर दिल में किसी बात का कोई गिला-शिकवा नहीं है, बस ईश्वर के प्रति एक गहरा आभार है। 🙏🏻 यह सफ़र इसलिए खूबसूरत बना क्योंकि हम दोनों ने हर मोड़ पर एक-दूसरे का हाथ थामे रखा और बच्चों ने अपने स्नेह से उस राह को संवारा।

आगे न जाने कितने मौसम आएँगे, उम्र की लकीरें और गहरी होंगी, लेकिन जब तक यह साथ, यह समझ और पित्रों का आशीर्वाद हमारे sath है, तब तक ज़िंदगी का हर तूफ़ान और हर परीक्षा हम हँसते-हँसते पार कर लेंगे, ऐसा पूरा विश्वास है। 

अब तक जैसे साथ निभाया, आगे भी बड़ों और ईश्वर का आशीर्वाद यूँ ही बना रहे और जीवन ऐसे ही झिलमिलाता, खिलखिलाता रहे।

 सबका बहुत-बहुत आभार। 🙏🏻


अगर आप भी इस आलेख को पढ़ रहे हैं, तो आज अपने परिवार के साथ दो पल बैठिए, उनकी आंखों में देखकर मुस्कुराइए और बस इस बात का शुक्रिया अदा कीजिए कि आपके पास एक ऐसा आशियाना है,

जहाँ ज़िंदगी खुलकर मुस्कुराती है।


Anuke 🍀 ✨ 


​✨ आपके दिल की बात:
आपके परिवार या हमसफ़र की वो कौन सी छोटी सी आदत है जो आपके चेहरे पर सबसे ज़्यादा मुस्कान लाती है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपने दिल की बात ज़रूर साझा करें। अगर यह लेख आपके मन को छू गया हो, तो इसे अपने किसी ख़ास अपने के साथ शेयर करना न भूलें!


Comments

  1. I hope you and your family stays happy and healthy. A good relationship is one where both are equally respected and their opinions matter. A place where one's voice is heard, their thoughts are appreciated and their desires are fulfilled is a place one may call a home as well. I wish your relationship has all these things and you are blooming beautifully like a flower. Do not let your spark die or fade away because of people who are just a temporary character in your story. You should be your #1 priority, no matter what you think. Yes kids and family are important but never belittle your worth. Love yourself and the people you care for.

    💕🙏

    ReplyDelete
  2. Har baar ke tarah kaafi khubsurat likha hai. Mujhe pata hai aapka kaam jyada log nahi padhte par kabhi is cheez ko negatively mat lijiyega. Aap likhte apne sukoon ke liye hai, kisi aur ke approval ke liye nahi. Keep writing because you want to heal yourself 🌺🧿

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

My Sanctuary my inner peace

Shanivar Special: Shani Dev Aur Hanuman Ji Ki Kripa | साढ़ेसाती, कष्ट और बाधाओं से मुक्ति के सरल उपाय 🙏✨

Shubh Ravivar | 🌞🌄