पहाड़ की चोटी पर देवी का मंदिर: A Spiritual Interaction 🚩✨
A Spiritual Interaction 🚩

- “पहाड़ के कच्चे-पक्के रास्तों से होते हुए जब मन पहुँचा सीधे माँ के दरबार, तो मिला एक अनोखा और शांत अहसास। 🙏🏻”

- “पहाड़ के कच्चे-पक्के रास्तों से होते हुए जब मन पहुँचा सीधे माँ के दरबार, तो मिला एक अनोखा और शांत अहसास। 🙏🏻”
जहाँ बादलों के बीच पहाड़ की चोटी पर विराजमान हैं देवी माँ, वहीं से शुरू होती है हमारी आज की यह आत्मीय और आध्यात्मिक यात्रा। 🚩✨
प्रस्तावना: पहाड़ों की खामोशी और बचपन की जिज्ञासा
जब भी हम किसी पहाड़ की चोटी पर बने मंदिर को देखते हैं, तो मन में एक अजीब सा सवाल उठता है वहाँ बैठे हुए भगवान या देवी से अगर हमारी एक बार बात हो जाए, तो हम कितना कुछ कह डालें।
जिंदगी की भाग-दौड़ और रोजमर्रा के शोर में हम अक्सर मंदिर जाते हैं, माथा टेकते हैं और अपनी मनौती मांग कर वापस आ जाते हैं। पर क्या कभी किसी ने यह सोचा है कि वह मूर्ति के रूप में बैठे हुए भगवान हमसे क्या चाहते हैं।
आज नवरात्रि की इस पवित्र दुर्गाष्टमी की रात पर, आइए आपको ले चलते हैं एक ऐसे ही सफर पर जहाँ एक बच्चे की जिज्ञासा और एक माँ के ममतामयी रूप का अनोखा मिलन होता है।
एक ऐसी Spiritual Interaction जो दिल को अंदर तक रोशन कर देती है।
आज नवरात्रि की दुर्गाष्टमी की रात है, अचानक मन में आया कि देवी के मंदिर के बारे में कुछ लिखूँ, हमारे यहाँ पर पहाड़ियों की ऊँचाई पर कई सारे मंदिर हैं। एक मंदिर हमारे घर के सामने भी है।
तो सोचा चलो आज कुछ देवी माता से बातें ही कर ली जाए तो चलिए आपको देवी माँ के मंदिर घुमा लाती हूँ 🚩🙏🏻
जय माँ 🚩🚩
मेरे घर से सामने वाली पहाड़ी पर एक मंदिर है, सब कहते हैं कि वहाँ एक देवी रहती हैं, न जाने कितने साल हो गए तो देवी वहाँ तपस्या में बैठी हैं, मैं जब उस मंदिर को देखती हूँ तो मन कहता है कि न जाने कौन है वो देवी और न जाने किसकी तपस्या करती है, किसके ध्यान में सैंकड़ों सालों से बैठी है,
पर क्या वह किसी का इंतजार कर रही है जो आकर देवी को वहाँ से अपने साथ ले जाए, न जाने कितने लोगों ने इन सैंकड़ों सालों में आकर देवी के दर्शन किए होंगे प्रार्थना की होगी, मनौतियां मांगी होगी, जाने कौन होंगे वो लोग और कहाँ-कहाँ से दर्शन को आते होंगे,
जो देवी खुद किसी की तपस्या में ध्यान लगाए बैठी है, उस देवी के भक्त उसके मंदिर में आकर उस देवी के लिए ध्यान लगाए बैठते होंगे, मेरा मन करता है कि किसी दिन मैं भाग कर देवी माँ के पास जाऊँ और देखूँ कि क्या सच में वहाँ देवी हैं या फिर, जिसकी प्रतीक्षा में वो बैठी थी वो देवी को अपने साथ ले गए,
और अगर देवी माँ वहाँ हैं तो पूछूँ कि माँ ऐसा कौन है जिसके लिए आप इतने वर्षों से तपस्या कर रही हो जो आज तक ध्यान लगाए बैठी हो, ऐसा कौन है जिसके लिए आप अब तक पहाड़ी पर ही रुकी हुई हो,
ये सोच-सोच कर एक दिन मैं देवी से मिलने के लिए मंदिर की ओर चल दी, रास्ता थोड़ा कच्चा-पक्का तो था पर मैंने भी मन में सोचा हुआ था कि आज तो देवी माँ से सारी बात पूछ कर ही जाऊँगी, नहीं तो मैं भी वहीं बैठ जाऊँगी।
जैसे-तैसे रास्तों को पार करके इतनी ऊँचाई पर माँ के मंदिर पहुँची तो देखा वहाँ तो बहुत भीड़ थी, हर कोई अपनी अर्जी लगा रहा था, और जिसकी इच्छा देवी माँ ने पूरी कर दी वो माँ को धन्यवाद में प्रसाद चढ़ा रहा था या घंटी चढ़ा रहा था, तो दूसरी तरफ कुछ लोग लंगर लगाकर खाना खिला रहे थे, बड़ी चहल-पहल थी,
तो मैंने भी प्रसाद लिया क्योंकि मैंने सुना था कि सब देवी माता को प्रसाद चढ़ाते हैं नारियल चढ़ाते हैं, इसलिए मैंने भी अपनी प्रसाद की टोकरी ली और लाइन में लग गई,
बहुत देर बाद मेरा भी नंबर आया लेकिन देवी नहीं मिली हाँ उनकी मूर्ति थी पर मूर्ति बात तो नहीं करती है, तो मैं अपने सारे सवाल किससे पूछूँ। मैंने सोचा शायद देवी पीछे बैठी हो तो पीछे भी देखा, इधर-उधर सब जगह देखा पर देवी माँ कहीं नहीं मिली,
थक हार कर मैं एक पेड़ के नीचे बैठ गई, और अचानक कुछ महसूस हुआ, महसूस हुआ कि कोई बड़े ममतामयी हाथों से मेरे सिर को सहला रहा था जैसे कि माँ अपने बच्चों को प्यार भरे हाथों से सहला कर उनकी सारी थकान दूर कर देती है,
मैंने तुरंत मुड़ कर देखा तो मेरे पीछे बहुत तेज रोशनी थी, और उस रोशनी में से एक छवि दिखाई दी, जो बिल्कुल देवी माँ की मूर्ति जैसी थी, मैं समझ गई कि जिस देवी माँ को मैं इतनी देर से ढूँढ रही थी वो कब से मेरे पीछे-पीछे चल रही थी,
शायद इसलिए वो मुझे मंदिर में कहीं नहीं मिली, शायद वो भी मेरे साथ ऐसे ही लुका-छिपी खेल रही थी जैसे माँ अपने बच्चों के साथ खेलती है,
मैंने तुरंत माँ का हाथ पकड़ा और पूछा कि देवी माँ आज मुझे आपसे कुछ पूछना है आपको उसका जवाब देना होगा मुझे,
तो देवी मुस्कुराते हुए बोली अच्छा सवाल पूछना है कुछ माँगना नहीं है क्या, यहाँ तो सब मुझसे मिलने इसलिए आते हैं कि उनको कुछ न कुछ चाहिए होता है, एक आज तुम आए हो जो मुझे सवाल करने आए हो कुछ माँगने नहीं तो पूछो क्या पूछना है।
मैंने देवी को अपने दिल की सारी बातें बता दी कि आप यहाँ इतने सालों से क्यों हो और किसके ध्यान में इतनी दूर अकेले बैठी हो। क्या आपको अकेले डर नहीं लगता।
यह सुनकर देवी मुस्कुराई और बोली मैं तो हर उस जगह में रहती हूँ जहाँ मुझसे मिलने मेरे भक्त आते हैं, क्योंकि मैं एक माँ हूँ, जैसे तुम अपनी माँ के पास अपनी परेशानी लेकर जाते हो और वो सब ठीक कर देती है,
जैसे तुम्हारी माँ तुम्हारा ख्याल रखती है, अगर तुम्हारी माँ कहीं कुछ दिन कहीं चली जाए तो तुम कितना परेशान हो जाते हो, बस ऐसे ही मैं भी तुम सबकी माँ हूँ जो अपने बच्चों के दुःख परेशानी में उनकी मदद करती हूँ,
जब वो मुझसे सच्चे दिल से कोई अर्दास करते हैं तो मैं भी अपने बच्चों की इच्छा पूरी करती हूँ जैसे तुम्हारी माँ करती है, और रही ध्यान लगाने की बात तो जैसे सबकी माँ अपने-अपने बच्चों के लिए प्रार्थना करती है, वैसे ही मैं भी अपने सारे बच्चों के लिए प्रार्थना करती हूँ। इसलिए इतने सालों से यहाँ ध्यान में बैठी हूँ।
तभी माँ ने बोला अच्छा अब तुम अपने घर जाओ तेज बारिश होने वाली है घर पर तुम्हारी माँ चिंता कर रही होगी।
तभी अचानक मुझे बादल की गर्जना सुनाई दी, मैंने अपनी आँखें मलते हुए खोली, ऊपर देखा तो सच में बारिश होने वाली थी काले बादलों को देख कर तो ऐसा ही लग रहा था कि किसी भी समय तेज बारिश होगी, पीछे देखा तो देवी माँ नहीं थीं
तभी लगा कि मैं तो एक सपने में थी, जहाँ देवी ने मुझे दर्शन दिए और साथ में मेरे सवालों का जवाब भी दिया,
जल्दी-जल्दी सामान उठाया सामने देखा तो देवी माँ की मूर्ति थी उनको देख कर लगा कि देवी फिर से मुस्कुरा कर मुझे देख रही है, जैसे मैंने थोड़ी देर पहले सपने में माँ को देखा था,
अचानक बारिश की बूंदें गिरने लगीं और मैं फटाफट अपने घर की ओर तेज़-तेज़ कदमों से चल दी, घर पहुँच कर, जब भी मैं सामने देवी माँ का मंदिर देखती हूँ तो मुझे बस देवी का वही ममतामयी रूप मुस्कुराता हुआ नजर
आता है।
जय माता दी। 🙏🏻🚩
निष्कर्ष: शांति का असली अहसास
मंदिर की भीड़ से शुरू हुआ यह सफर जब एक आत्मिक शांति और सपने के अहसास पर खत्म होता है, तो समझ आता है कि ईश्वर कोई दूर बैठा हुआ अनजान शक्ति नहीं, बल्कि हर माँ की तरह हमारा आने वाला हर दुःख समझने वाली वो ममता है। जिंदगी के सारे सवाल और उलझनें तब सुलझ जाती हैं जब हम यह जान लेते हैं कि हम कभी अकेले नहीं हैं। जब भी घर के सामने वो पहाड़ और मंदिर नजर आता है, तो दिल में एक ही बात आती है—कि माँ कहीं दूर नहीं, हमारे भीतर ही हमारे साथ है।
🙏🏻🚩
Anuke 🍀 ✨
Beautiful story. The entire narrative felt real rather than just words. Keep it up 💕🙏
ReplyDeleteThank you 🙏🏻🚩
ReplyDelete